बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। नरायनपुर गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रजनीश चौधरी ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सल्टौआ ब्लॉक के साधन सहकारी समिति लिमिटेड जिनवा के सचिव बिना रेट बोर्ड लगाए मनमाने दाम पर डीएपी व यूरिया खाद बेच रहे हैं। यहां पर स्टॉक का विवरण भी नहीं रहता है। यहां पर काफी किसान जुटने पर खादी नहीं दी जाती है। प्रयोजित तरीके से विवाद कराकर खाद वितरण रोक दिया जाता है। बाद में खाद की कालाबाजारी की जाती है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...