मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आम का सीजन शुरू है, मगर अब तक सही स्वाद और मिठास का इंतजार करना पड़ रहा है। बगानों में नमी नहीं होने के कारण पेड़ों से आम स्वत: झड़ने की शिकायत भी आ रही है। मालदह आम में ये शिकायत अधिक है। कुढ़नी केरमा के आम व्यापारी मो. सरफराज ने बताया कि बागों में आम भरपूर है, लेकिन स्वाद और मिठास नहीं होने के कारण अभी तोड़ने से लोग परहेज कर रहे हैं। वहीं केवीके तुर्की के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोतीलाल मीणा ने बताया कि बारिश होने के बाद आम का स्वाद और मिठास दोनों सुधर जाएगा। बगानों में नमी बनाकर रखने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.