जौनपुर, दिसम्बर 7 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ाके की ठंड में पशुओं में हाइपोथेर्मिया, दूध उत्पादन में कमी और नवजात बछड़ों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दुधारू और अन्य पशुओं की देखभाल ठीक ढ़ंग से करना आवश्यक हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि वयस्क गायों का सामान्य तापमान 37.8 से 39.2degसेल्सियस तथा बछड़ों का 38.6 से 39.4degडिग्री सेल्सियस तक रहता है। 20 से 32degडिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान पशुओं के लिए अनुकूल है। इससे नीचे तापमान होने पर उनके बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने पशुशाला को गर्म और सूखा रखने, छत से नमी रोकने के लिए पुआल तथा सूखी पत्तियों का उपयोग करने तथा धूप होने पर ही पशुओं को बाहर निकालने की सलाह दी है। ठंड में पशुओं के नीचे मोटी परत में ...