कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के गांव बंधा नगरिया के युवक का शव सौरिख थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मार्ग के पास खेत में पड़ा मिला था। जबकि उसकी बाइक भी पास में पड़ी मिली थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। परिवार की सूचना पर पहुंची सकरावा पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी होने के कारण अधिक खून बह जाने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। सकरावा थाना क्षेत्र के गांव बधा नगरिया निवासी युवक सौरभ (25) पुत्र राकेश यादव रविवार को देर शाम घर से अपनी बाइक से निकला था। वह रात भर घर नहीं पंहुचा था। मंगलवार की सुबह रसूलपुर मार्ग पर राहगीरों ने सौरभ का शव खून से लथपथ खेत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी थी। सौरभ की मौत की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.