मैनपुरी, अक्टूबर 16 -- मैनपुरी। शहर की नवीन मंडी में जाम लग गया। यह जाम पूरे दिन लगा रहा। जाम को खुलवाने में प्रशासनिक अधिकारियों के पसीन छूट गए। मंडी में इन दिनों धान की जमकर आवक आ रही है। ट्रैक्टर तथा अन्य वाहनों में लादकर जिले के किसान धान बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग गई है। 3 किमी के दायरे में जाम लग गया। सीओ सिटी संतोष कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ मोर्चा संभाला मगर बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली। मंडी में धान के ढेर जाम है। किसानों से अपील की गई है कि वह अगने दो दिन मंडी में धान लेकर न आएं। शहर के आगरा रोड स्थित नवीन मंडी में बड़ी मात्रा में धान आ रहा है। धान की आवक के बीच मंगलवार को मंडी के पल्लेदारों ने अपनी समस्या को लेकर हड़ताल कर दी। जिसके चलते धान का उठान नहीं हो पाया। बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.