गंगापार, फरवरी 25 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी नेट 2024 का परिणाम रविवार को आने पर चकिया घरहरा निवासी आशीष शुक्ला ने 92 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन किया है। उनके करीबी कवि धनञ्जय शाश्वत ने बताया कि आशीष ईसीसी कॉलेज से स्नातक एवं इलाहाबाद विश्व विद्यालय से परास्नातक किया है। संगीत में रुचि रखने के साथ-साथ गांव में आयोजित होने वाले रामलीला के भी अच्छे कलाकार हैं। आशीष के बड़े भाई कथावाचक आशुतोष शुक्ला, क्रांतिगुरु गणेश वल्लभ, डॉ. सुभाष मिश्रा, बब्बू दुबे, अजय पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय बृजेन्द्र पटेल सहित सैकड़ो लोगों ने इस सफलता पर शुभकामना दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.