प्रयागराज, जनवरी 31 -- यूपी बोर्ड के 29 हजार से अधिक राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में एनसीईआरटी आधारित 70 और हिंदी, संस्कृत एवं उर्दू विषयों की 12 पाठ्यपुस्तकों से पठन-पाठन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर निरीक्षण करेंगे। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों, मंडलीय उप शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में सस्ती दरों वाली अधिकृत पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता के लिए एक से 10 अप्रैल तथा एक से 15 जुलाई तक अभियान चलाया जाए ताकि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों पर अनावश्यक बोझ न पड़े। शैक्षिक सत्र 2026-27 में इन्ही गुणवत्तापूर्ण पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से पठन-पाठन कराया जाए। एनसीईआरटी एवं यूपी बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.