कानपुर, नवम्बर 26 -- नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान दिवस पर तिलक हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पवन गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। मुख्य वक्ता प्रभात बाजपेई ने कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। यहां पर भूधर नारायण मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, हर प्रकाश अग्निहोत्री, शंकर दत्त मिश्रा, निजामुद्दीन खान, इकबाल अहमद, हलीम उल्ला खान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...