गंगापार, जनवरी 27 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की याद दिलाता है। अपने कर्तव्यों के अनुपालन में सहकारिता के माध्यम से राष्ट्र सेवा में योगदान देना हम सभी का दायित्व है। यह बातें 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए इकाई प्रमुख पीके सिंह ने इफको परिवार व किसानों को संबोधित करते हुए इफको मुक्तांगन में सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक केजे पटेल ने अपने प्रथम आधिकारिक दौरे में इफको में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। गत वर्ष इफको फूलपुर को सीआईआई, सेफ्टी और पर्यावरण पुरस्कार मिलने की बात बताई। गणतंत्र दिवस पर ओम बाल विद्या मंदिर व केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सुझाव योजना, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता कर्मचारियों तथा नैनो उर्वरक से बेहतर फसल...