आगरा, जनवरी 5 -- अखिल भारतीय कोरी समाज महानगर की ओर से सोमवार को स्मृति भवन जयपुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कोरी समाज के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर माहौर ने कहा कि समाज के युवाओं को अपने अधिकारियों के लिए आगे आना होगा। आजादी के 70 वर्ष बाद भी हम आगरा में एक भी विधायक नहीं चुन पाए हैं। इस पर मंथन की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवार ने कहा कि समाज हित के लिए संघर्ष चलते रहना चाहिए। कार्यक्रम को नंदलाल भारती और प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी माहौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भगवान सिंह माहौर, पंकज माहौर, मुकेश माहौर, अशोक माहौर, लखन, मनोज माहौर, रामबाबू माहौर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...