किशनगंज, जून 24 -- किशनगंज, संवाददाता। बुनियाद केंद्र किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधवा महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक एवं तकनीकी कर्मी, बुनियाद केंद्र किशनगंज द्वारा उपस्थित विधवा महिलाओं को समाज एवं पारिवारिक जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, बिहार सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के अधिकारियों ने विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.