समस्तीपुर, जुलाई 4 -- मोहिउद्दीननगर। विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति सदस्यों की बैठक गुरुवार मोहिउद्दीननगर मे आयोजित हुई। अध्यक्षता मुखिया सह समिति के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा उर्फ जयराम शर्मा ने की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से विकास समिति के सदस्यों ने भाग लिया। श्रीशर्मा ने कहा कि अपना अधिकार पाने के लिए आगे आकर संघर्ष में शामिल होना होगा। मौके पर मंटुन शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, सुधीर शर्मा, बिनोद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रामकुमार शर्मा, दिनेश्वर शर्मा, जितेश कुमार शर्मा, अरुण शर्मा, सीताराम शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, सुनील शर्मा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...