रांची, नवम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ की केंद्रीय समिति के तत्वावधान में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा कारागार, रांची में गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला अर्पित कर और पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके अमर योगदान को नमन किया। सभा में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलते हुए आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और उन्नति के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। सुशील उरांव (केंद्रीय अध्यक्ष, आदिवासी छात्र संघ), विवेक तिर्की (अध्यक्ष, डीएसपीएमयू, एसीएस) व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.