सोनभद्र, अगस्त 12 -- अनपरा,संवाददाता। अवधूत भगवान राम पीजी कालेज में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को प्राचार्य डा अजय विक्रम सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखा कर शुरू किया। राष्ट्रीय एकता ,अखण्डता और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुरू यात्रा के शुभारम्भ पर प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है जो अधिकारों से पहले कर्तव्य और दायित्व निर्वहन का बोध कराता है। तिरंगा यात्रा औड़ीमोड से शुरू हुई। सम्पर्क मार्ग बेहद खराब होने के कारण तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र काफी परेशान भी रहे लेकिन उनमें जोश और उत्साह भरपूर रहा। उन्होने सभी जनों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता का प्रचार किया। इस मौके पर डा अजय कुमार,डा देवेन्द्र लाल,अनूप द्विवेदी,हरी नारायण यादव,आशीष उपाध्याय आदि शामिल रहे। प्राचार्य न...