बक्सर, फरवरी 11 -- युवा के लिए - फोटो संख्या- 12, कैप्सन- बुधवार को चक्की प्रखंड कार्यालय परिसर में बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में बुधवार को बालिका दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर शपथ ली और समाज में बेटियों के सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई, जिसमें शिक्षकों व अधिकारियों ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता है उन्हें समान अवसर और प्रोत्साहन देने की। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.