जहानाबाद, अगस्त 28 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय समाहरणालय के एक कक्ष में एक अधिकारी के साथ बदसलूकी करने के मामले में राकेश कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह घोसी के सोनवा गांव के निवासी हैं। उनकी गिरफ्तारी पटना से हुई है। नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने यह जानकारी दी। बताया गया है कि वर्ष 2024 में एक पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में ऊक्त व्यक्ति के साथ बहस हुई थी। आपत्तिजनक बातें हुई थी। इस संबंध में नगर थाने में कांड संख्या 984/ 24 दर्ज किया गया था जिसमें राकेश शर्मा को आरोपित किया गया था। मिली सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस पटना में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर जहानाबाद लायी। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राकेश कुमार सिंह पर विभिन्न थानों में 10 मामले दर्ज हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.