हाथरस, मई 10 -- अलीगढ़-हाथरस, वरिष्ठ संवाददाता। देश एवं प्रदेश के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए मंडलायुक्त ने मंडल के चारों जिलों में 12 मई तक छुट्टियों पर रोक लगा दी है। कहा कि विपरीत परिस्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा। इसको लेकर हाथरस समेत चारों जिलों के डीएम को पत्र जारी कर दिया गया है। भारत व पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनजर सरकारी महकमे अलर्ट हो गए हैं। केंद्र से जारी गाइड लाइन के अनुसार सभी कार्य कर रहे हैं। मुख्यालय पर अफसरों को रहने की हिदायत दी गई है। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शासकीय, राजकीय कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए मण्डल के चारों जिलों अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज में 10, 11 व 12 मई तक अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सर्वकालिक उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.