गुमला, फरवरी 13 -- गुमला प्रतिनिधि। पारदर्शी,कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के संचालन को लेकर प्रशासनिक महकमा चौकस-चौकन्ना है। शुक्रवार को अपर समार्हता शशिंद्र बड़ाईक व एसडीओ बसिया जयवंती देवगम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। और कदाचारमुक्त-पारदर्शी परीक्षा के प्रतिबंद्धता पर सबों को अपने-अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिये। एसी-एसडीओ ने परीक्षा केंद्रो की विधि-व्यवस्था व परीक्षा संचालन को देखा-जांचा। इसी कड़ी में डीईओ-डीएसई ने भी अलग-अलग परीक्षा केंद्रो का भ्रमण कर शांतिपूर्ण व तयशुदा गाइडलाइन के तहत संचालित मैट्रिक-इंटर परीक्षा को परखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेंटर पर बहाल सुविधाओं के साथ सीसीटीवी व वीक्षकों की मुस्तैदी का अवलोकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.