बागपत, जनवरी 5 -- बागपत। शहर के कोर्ट रोड निवासी मोहित कुमार ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। बताया कि एक राशन डीलर के यहां अधिक गेहूं और चावल मिला था, लेकिन बाद में जांच में उसके बदल दिया गया। अब अधिकारी धमकी तक दे रहे है। डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की। अमन को मिली विकसित भारत यूथ कैप्टन की जिम्मेदारी बागपत। ट्यौढ़ी गांव निवासी अमन कुमार का चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए हुआ है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय लखनऊ की ओर से टीम कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी है। नई दिल्ली रवाना होने से पहले अमन को यूपी राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से संवाद करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। इसके बाद नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक...