किशनगंज, जनवरी 11 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर शनिवार को अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने भोगडाबर पंचायत में एफआर (फार्मर रजिस्ट्रेशन) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। अधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए दो दिनों का एक्सटेंशन दिया गया है। मूलत: 9 जनवरी तक निर्धारित यह कार्यक्रम अब 11 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी, ताकि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। निरीक्षण में स्थानीय प्रशासनिक टीम और ग्रामीण भी मौजूद रहे। ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न विकास कार्यों का शनिवार को उपविकास आयुक्त प्रदीप...