रायबरेली, फरवरी 23 -- जगतपुर, संवाददाता। ब्लाक मुख्यालय में चार आवासीय भवन कंडम घोषित किए गए हैं। जिनकी नीलामी के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मूल्यांकन करके तिथि भी निश्चित कर दी गई थी लेकिन किसी भी अधिकारी के न पहुंचने की वजह से इनकी नीलामी नहीं हो सकी। खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जर्जर आवासीय भवनों का मूल्यांकन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया गया। नीलामी की तिथि 18 फरवरी भी निश्चित की गई। किसी भी अधिकारी द्वारा नीलामी की तिथि में न पहुंचने की वजह से आवासीय भवन की नीलामी नहीं हो सकी। इन जर्जर भवनों में ताला लगा दिया गया है। जिससे कर्मचारी सुरक्षित रह सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...