भभुआ, फरवरी 14 -- (पेज तीन) भभुआ। जिले के एक अधिकारी के खिलाफ चालक ने एससी-एसटी थाने में आवेदन देकर दो हजार रुपये मांगने और नहीं देने पर चालान काटने का आरोप लगाया है। भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन निवासी महावीर गोंड ने आरोप लगाया है कि 9 फरवरी को राजीव रंजन सिंह का धान लेकर शहर के पूरब पोखरा के पास मिल पर देने जा रहा था। हवाई अड्डा के पास बोलेरो से दो लोग आए और बोले कि ट्रैक्टर साइड में लगाओ। उनके बारे में पूछने पर दो हजार रुपए मांगने लगे। गाली देते हुए वीडियो बनाने लगे। फिर एक पर्ची दिए और बोले कि दो हजार रुपए नहीं दिया तो चालान भर देना। धोखाधड़ी मामले के आरोपित को रिमांड पर लिया भभुआ। धोखाधड़ी मामले के एक आरोपित को भभुआ पुलिस ने जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपित मोहित यादव यूपी के चंदौली जिला ...