रामगढ़, मार्च 27 -- रामगढ़। आशीष सिंह रामगढ़ जिले में उप विकास आयुक्त ने 4 मार्च को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक पत्र लिख कर सभी को जनसेवकों से सिर्फ कृषि कार्य में लगाने को कहा है। 18 दिन बीतने के बावजूद अबतक किसी भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त के जारी पत्र के अनुरुप काम नहीं किया है। जिससे स्पष्ट होता है कि जिले के बीडीओ अपने ऊपर के अधिकारी के आदेश या उसके जारी पत्र को नहीं मानते और वे अपने मर्जी से ही काम करते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अपनी चुनावी घोषणापत्र में राज्य के जनसेवकों से सिर्फ कृषि कार्य लेने की बात को रखी है। उन्होंने इस बात को सिर्फ रखी ही नहीं बल्कि उसे पूरा करने का भी प्रयास किया। इसे लेकर सरकार के सचिव अबूबक्कर सिद्दकी की ओर से 7 फरवरी को राज्य के सभी उपायुक्त को एक पत्र भी जारी किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.