हल्द्वानी, फरवरी 13 -- लालकुआं, संवाददाता। तहसील कार्यालय में इन दिनों अधिकारियों की गैरहाजिरी से कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार पिछले एक सप्ताह से अवकाश पर हैं, जबकि नायब तहसीलदार का पद पहले से रिक्त है। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार अवकाश पर होने से अधिकांश पत्रावलियां लंबित पड़ी हैं। तहसील का प्रभार हल्द्वानी तहसीलदार के पास होने के बावजूद उनके नियमित रूप से न आने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को लगने वाले समाज कल्याण शिविर में भी संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे, जिससे समाज कल्याण व ग्राम विकास से जुड़े फरियादी निराश लौट गए। कार्यालय में काम न होने से अराइज नवीस भी प्रभावित हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कहा कि जल्द ही लालकुआं तहसील में सभी अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित क...