जहानाबाद, फरवरी 15 -- अरवल निज संवाददाता। जिला पेंशनर समाज की बैठक शहर के गांधी पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण सिंहा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पेंशनर समाज के सदस्यों की समस्या एवं समस्या के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी पेंशनर के समस्या है उसके बारे मे विस्तार से हमें जानकारी दें, ताकि उस समस्या को संबंधित बैंक एवं अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि पटना में बिहार पेंशनर समाज के द्वारा 15 मार्च को सभा होनी है। जिसमें अरवल जिले से दर्जनों पेंशनर शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी समय से पहले करें। बैठक में कुलपति सिंह, तपसी राम, भगवान सिंह, ललन प्रसाद, मुस्तफा अंसारी सहित दर्जनों पेंशनर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...