देहरादून, जनवरी 12 -- देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने सोमवार को विभिन्न अनुभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही अब तक अनुभागों के स्तर से की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। इस दौरान लोक निर्माण, स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...