लखनऊ, जनवरी 6 -- - एआई व साइबर सिक्योरिटी को जरूर शामिल करने का भी निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक प्रणाली को और बेहतर करने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मियों की क्षमता संवर्धन को अनिवार्य किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक में 'मिशन कर्मयोगी' के तहत प्रदेश में अब तक हुई प्रगति व आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मिशन के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण ढांचे, डिजिटल प्लेटफार्म की स्थिति व विभिन्न विभागों में क्षमता संवर्धन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि सभी विभाग व सरकारी संस्थाएं आवश्यकता अनुरूप अपना पाठ्यक्रम बनाकर भारत सरकार के ई-लर्निंग प्लेटफार्म आईगाट पोर्टल पर अपलोड करें। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्...