गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुग्राम में नगर निगम की एक नई व अनूठी पहल देखने को मिली। स्थानीय ताऊ देवीलाल स्टेडियम स्थित चौधरी सुरेंद्र सिंह पवेलियन में आयोजित 'अपराजिता-हमसे है गुरुग्राम समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें निगम की महिला कर्मचारियों, विशेषकर महिला स्वच्छता सैनिकों ने समारोह में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने जज्बे का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में निगमायुक्त सहित निगम के सभी अधिकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन करके समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन, सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति आदि सभी कार्य निगम की महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.