मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। बेला औद्योगिक क्षेत्र के फेज टू स्थित बैग क्लस्टर का हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी नीरजा शेखर ने मंगलवार को भ्रमण किया। इस दौरान कॉमन फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां जीविका दीदियों द्वारा निर्मित बैगों की गुणवत्ता, डिजाइन, उत्पादन प्रक्रिया एवं आय के स्रोतों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा बैग निर्माण के लिए सरकारी सहयोग आदि की जानकारी भी साझा की गई। निरीक्षण के दौरान जीएम डीआईसी, जीएम बियाडा, बिहार रूरल लाइवलिहुड प्रमोशन सोसाइटी (जीविका) मुजफ्फरपुर के जिला परियोजना प्रबंधक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...