श्रावस्ती, मार्च 30 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। बिजली का कनेक्शन लेने के बाद भी एक साल से एक महिला के घर में अंधेरा पसरा हुआ है। महिला अधिकारियों को पत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने ऊजा मंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत सेहरिया के मजरा कटकुइया निवासी राज कुमारी पत्नी कामता प्रसाद उपाध्याय ने घर में बिजली जलाने के लिए डेढ़ साल पहले बिजली कनेक्शन लिया था। यह गांव विधुत उपकेंद्र उरलहवा बंजारपुरवा के क्षेत्र में आता है। कनेक्शन लेने के बाद बिजली कर्मचारियों ने खम्भे से घर तक केबिल खींच दी और मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी। लेकिन नजदीक में खम्भा न होने के कारण केबिल पड़ोसी के घर के आगे से खीची गई। रंजिश के चलते पड़ोसी ने केबिल काट दिया और दोबारा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.