बरेली, फरवरी 14 -- नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक होटल में थोक उर्वरक विक्रेताओं से सीधा संवाद किया। मुख्य अतिथि आंचलिक प्रबंधक (लखनऊ) डीके सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य प्रबंधक पंकज विजयवर्गीय ने उर्वरक एवं एबीडी बिक्री में बरेली के योगदान को सराहा और व्यवसाय को और बेहतर बनाने पर बल दिया। आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी एचआर मीणा ने संतुलित उर्वरकों के उपयोग, जैव उर्वरकों की उपयोगिता व भविष्य की जरूरतों पर प्रकाश डाला I क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के प्रभारी रियाज खान ने डीलर्स को एसएपी पोर्टल के उपयोग के बारे में बताया। 2026-27 के लिए प्रोडक्ट्स की प्लानिंग और आपूर्ति रणनीति साझा की। इस दौरान विक्रेताओं ने उर्वरक वितरण और बाजार की चुनौतियों से संबंधित सवाल पूछे और फीडबैक साझा किए। मुख्य अतिथि ...