हापुड़, अप्रैल 18 -- गांव गालंद में बनने वाले डंपिंग ग्रांउड का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। गुरुवार को एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से डंपिंग ग्रांउड बनाने को लेकर वार्ता की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि डंपिंग ग्रांउड बनने से सड़कों पर गंदगी, बीमारियों का खतरा और वातावरण दूषित हो जाएगा। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान संजय कोरी ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम गांव के दूसरे हिस्से पर डंपिंग ग्रांउड बना रहा है। जिसका पूर्व में काफी विरोध किया गया था। पूर्व विधायक असलम चौधरी ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया था। डंपिंग ग्रांउड का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम ने गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.