दरभंगा, दिसम्बर 6 -- बेनीपुर। ग्रामीण कार्य विभाग की बेनीपुर-मनीगाछी में अधूरे बने पथ की जांच 10 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को की। इस दौरान निर्माण कार्य प्राक्कलन के विपरीत होने की शिकायत की पड़ताल की गई। सूत्रों के मुताबिक जांच एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता रामनाथ चौधरी के साथ 10 सदस्यीय टीम ने बेनीपुर से जांच शुरू की। बेनीपुर से नंदापट्टी पीसीसी ढलाई एवं नंदापट्टी से नवादा कालीकरण और पीसीसी ढलाई कार्य की खुदाई कर जांच की गई। पीएमजीएसवाई योजना से बन रही 16 किलोमीटर सड़क की प्राक्कलित राशि करीब 25 करोड़ बतायी गयी है। इसमें फिलहाल बेनीपुर, नंदापट्टी, नवादा, बैगनी रेलवे गुमती तक सड़क बनायी गयी है। शेष सझुआर, नेहरा, मैनारहिका, बाजितपुर, भंडारिसम व बलौर में पत्थर बिछाया गया है। निर्माण कार्य मंथर गति से चल रहा है। सूत्र...