बदायूं, सितम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश शासन के जीएसटी टैक्स की नई दरों को लागू किया गया है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न वस्तुओं के जीएसटी टैक्स दरों में जो नई दरें प्रभावी की गई हैं,उसका प्रचार-प्रसार किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को नई दरों का लाभ मिल सके। साथ ही दुकानों का भी निरीक्षण कर यह देखा गया कि परिवर्तित जीएसटी टैक्स दर से वस्तुओं को बेचा जा रहा है या नहीं। अभियान के दौरान उपायुक्त विजय कुमार सोनी, डॉ. संजीव पाठक, रवि कुमार व सहायक उपायुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया, आकांक्षा पाण्डेय ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर दुकानदारों व ग्राहकों को नई दरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...