बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। वर्ष के अंतिम दिन जिले के आला अधिकारी मैदान में उतरे। डीएम से लेकर एडीएम, सभी एसडीएम, राजस्व से जुड़े अधिकारी, बीडीओ व अन्य अपने-अपने क्षेत्र में निकले। अधिकारियों ने क्षेत्रीय गोशाला, क्षेत्र में जल रहे अलाव और रैने बसेरा को को देखा। इसके साथ अस्पतालों में भी भर्ती मरीजों की जानकारी ली। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम शत्रुहन पाठक, पीओ डूडा, पीडी राजेश कुमार, जिले के सभी 14 बीडीओ, चार एसडीएम, चार तहसीलदार, नौ नायब तहसीलदार अपने क्षेत्रों में निकले। डीएम ने अस्पतालों के रैने बसेरों को देखा और वहां पर भ्रमण कर भर्ती मरीजों से ठंढ से बचाव की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि ठंढ से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय किया जाए। अलाव पूरे समय जलता रहे। ठंड के च...