बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक ने दिये कई निर्देश फोटो : राजगीर हॉकी-राजगीर खेल परिसर का निरीक्षण करते खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्रण शंकरण व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। एशिया कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लेने के लिए मंगलवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण, डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी ने अन्य अधिकारियों के साथ खेल परिसर का निरीक्षण किया। महानिदेशक ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने नियंत्रण कक्ष के साथ ही साफ-सफाई, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था आदि पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहली बार बिहार की धरती पर इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.