बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। एशिया कप का उद्घाटन शाम को तीन बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। सुबह नौ बजे मलेशिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से पहले अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता की शुरुआत की। एशिया हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा, पटना क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, महासचिव भोलानाथ सिंह व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकर ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...