पूर्णिया, जनवरी 30 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के सुरजुगा बहियार की लाल कार्ड की जमीन को लेकर बरसों से दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के निपटारे को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं भूमि सुधार मोहित आनंद ने बिशनपुर पंचायत के सुरजूगा बहियार की 64 एकड़ जमीन का भौतिक निरीक्षण कर जमीन के वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता मोहित आनंद ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त ने सुरजूगा के बहियार की उस 64 एकड़ जमीन को लेकर दोनों पक्षों की पर्याप्त सुनवाई कर निष्पादन का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...