मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। लेखाकरण व पेंशन संबंधी मामलों की जानकारी को लेकर सोमवार को दरभंगा में आयोजित कार्यशाला में मधुबनी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख रुप से सभी विभागीय निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के साथ कोषागार पदाधिकारी शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रधान महालेखाकार संतोष कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन की जानकारी सभी अधिकारियों को अवश्य होनी चाहिए। सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रपत्रों के साथ संलग्न कर सही समय पर भेजने का भी निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...