मऊ, मार्च 18 -- मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। फरवरी माह की जारी रैंकिंग में जनपद मऊ ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यों में आठवीं रैंक हासिल की है। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से जुड़े समस्त विभागों को जनपद मऊ को टॉप टेन में स्थान दिलाने पर बधाई दी। जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को मार्च माह अपनी ग्रेड में सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ए प्लस ग्रेड हासिल करने वाले सभी अधिकारियों को ए प्लस ग्रेड बरकरार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन विभागों में ए प्लस ग्रेड हासिल नहीं की है उन्हें भी अपने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिससे कि मार्च महीने की जारी रैंकिंग में जनपद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.