महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। सूर्य महोत्सव में बुंदेलखंडी व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसके साथ ही गौरा उद्योग सहित धातु शिल्प की प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बुंदेलखंडी व्यजंनों का स्वाद चखा। मोदी गा्रउंड में चल रहे सूर्य महोत्सव को लेकर बुंदेलखंडी व्यंजन पकाने की प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया गया। चना का साग सहित माडे, कड़ी, चटनी, सामा की खीर आदि व्यंजन पकाकर व्यंजन कला का प्रदर्शन किया गया। जबकि गौरहारी के गौरा पत्थर से जुड़े शिल्पकार और श्रीनगर पीतल उद्योग के कलाकारों के द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने स्टालों का निरीक्षण कर बुंदेलखंडी व्यंजनों का चखकर सराहना की। इस मौके पर मुख्यविकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंक...