धनबाद, अप्रैल 3 -- धनबाद, संवाददाता। झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) के पानी के दो टैंकर लापता हैं। टैंकर कहां है किसी अधिकारियों को नहीं पता है। खोजबीन भी नहीं हो रही है। आखिर अधिकारी इतना कहां व्यस्त हैं कि झमाडा की संपत्ति को नजरअंदाज किया जा रहा है। विधायक मद से झमाडा को दो टैंकर सौंपे गए थे। संकट होने पर टैंकर में पानी भरकर झरिया सहित आसपास क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है। अब क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न होने लगा है तो टैंकर की खोजबीन शुरू हो गई है। झरिया विधायक रागिनी सिंह के पूछने पर एमडी सहित अन्य अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद विधायक ने झमाडा से आरटीआई के तहत जवाब मांगा है। अंतिम बार पिछले साल हैंडओवर लिया था टैंकर: झमाडा के सचिव प्रकाश कुमार का कहना है कि डीडीसी कार्यालय से एक पत्र आया, जिसमें पूछा गया कि कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.