लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश में कुशल आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के लिए आपदा प्रबंधन के लिए विशेष प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। राहत आयुक्त व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने इसे लेकर जिलों में तैनात अधिकारियों से कहा है कि कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध आपदा प्रबंधन कोर्स में अनिवार्य रूप से भाग लें। डीएम, एसपी, सीडीओ, नगर आयुक्त, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एडीएम, एसडीएम, अपर नगर आयुक्त, एएसपी व तहसीलदार को कोर्स पूरा करने के बाद एक माह के भीतर प्रमाण-पत्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराना होगा। इन पदों पर तैनात होने वाले नवनियुक्त अधिकारियों के लिए पद ग्रहण करने के पहले महीने के भीतर ही इन कोर्सेस को पूरा करना अनिवार्य किया गया है। कर्मयोगी पोर्टल पर प्राकृतिक ...