मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जितवारपुर में आयोजित समारोह के बाद बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ गांव का दौरा किया। इन्होंने गांव की कलाकारों से बातचीत की। इन्होंने गांव के दिवाल पर उकेरी गई चित्रकारी की जानकारी ली। पद्मश्री कलाकारों का घर भी देखा और अन्य विख्यात कलाकारों की दशा की जानकारी ली। कलाकारों ने इसदौरान इन्हें कलाकारों के लिए स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में बतौर प्रशिक्षक बहाल किये जाने की आग्रह किया। इनके साथ सहायक महानिदेशक अशोक सिन्हा, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी शीर्षत कपिल अशोक, बीके झा, मुकेश रंजन झा और अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...