बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता यूपी की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना में डूब क्षेत्र के किसानों को मुआवजा न मिलने के कारण आंदोलन किया जा रहा है। समाजसेवी भटनागर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने बिजावर में एसडीएम का घेराव किया और कहा कि उनकी रिहाई होने तक वह नहीं हटेंगे। किसान आदिवासियों के इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर को सोमवार को बिजावर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिर एसडीएम कोर्ट में पेशी के बाद जमानत न मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। हजारों आदिवासियों और किसानो ने 10 फरवरी मंगलवार को बिजावर एसडीएम के दफ्तर का घेराव किया। महिलाओं ने एसडीएम से अविलंब अमित भटनागर के रिहाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा जब तक सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर को छोड़ा नहीं जाता वे नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.