भभुआ, फरवरी 23 -- विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को संकुल स्तर पर निर्धारित तिथियों में दिया जा रहा है तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिले में 28 फरवरी तक चलनेवाले प्रशिक्षण में दी जा रही कई तरह की जानकारी मध्याह्न भोजन, शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के बारे में बताया (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में विद्यालय शिक्षा समिति (वीईसी) के सदस्यों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। विभिन्न तिथियों में संकुल स्तर पर यह प्रशिक्षण 28 फरवरी तक चलेगा, जिसमें हर विद्यालय से समिति के अधिकतम छह सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि प्रशिक्षण का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय विकास योजना, शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण स...