गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार का समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत बीज वितरण, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा सॉयल हेल्थ एवं फर्टिलिटी (मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता) कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। समीक्षा के क्रम में कार्य प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अगली समीक्षा बैठक तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.