रांची, फरवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। शहरी निकाय चुनाव के दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़ अधिकांश स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान होने पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य निर्वाचन आयोग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों-कर्मियों के प्रति आभार जताया है। पार्टी के प्रधान महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, हालांकि कई जगह मतदाता सूची और बूथ बदलाव को लेकर शिकायतें भी सामने आईं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल टेस्ट और ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद जिस तेजी से चुनाव की तैयारियां की गईं, वह सराहनीय है। पिछली बार की तुलना में 49 प्रतिशत से अधिक मतदान वृद्धि को उन्होंने बदलाव का संकेत बताते हुए दावा किया कि राज्य के नौ नगर निगमों में एक से दो तिहाई सीटों पर झामुमो की ज...