गंगापार, दिसम्बर 12 -- शुक्रवार को ग्राम पंचायत तुलापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां मौजूद अधिकारियों द्वरा ग्रामीणों की समस्या सुनी गयी और उसका निराकरण किया गया। चौपाल में मुख्य रूप से रामवीर सिंह खंड विकास अधिकारी सहसों, गिरजा शंकर पांडेय लघु सिंचाई अभियंता, राम बहादुर ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम प्रधान पुष्पा मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 85 लोग उपस्थित रहे। तीन प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया दो प्रार्थना पत्र उक्त विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। ग्राम चौपाल में अपना सहयोग प्रदान करने वालों में मुनीषा नंद मिश्र प्रधान प्रतिनिधि, रोजगार सेवक प्रदीप कु...