सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत आगामी 11 नवंबर को सीतामढ़ी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। जिले में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी द्वारा लगातार सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में युवा मतदाता, विद्यार्थी, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "शत-प्रतिशत मतदान, सीतामढ़ी का अभियान" "पहले मतदान, फिर जलपान" जैसे नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.